मऊ, जनवरी 22 -- मऊ, संवाददाता। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति की राष्ट्रव्यापी आंदोलनात्मक कार्यक्रम के तहत कताई मिल ईपीएफ पेंशनर्स जिला इकाई के पदाधिकारियों ने मागों के समर्थन में गुरुवार को कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट परिसर में जुलूस की शक्ल में एकत्रित कताई मिल पेंशनरों ने फिक्स पेंशन में सुधार नहीं किए जाने पर सरकार के विरोध में नारेबाजी की। साथ ही प्रधानमंत्री को सम्बोधित चार सूत्री मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपकर कार्रवाई की मांग किया। कताई मिल ईपीएफ पेंशनर संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि कारखाना मज़दूरों की वर्षों से आंदोलनात्मक कार्यक्रमों के बावजूद महंगाई भत्ता से जुड़े न्यूनतम पेंशन 7500 हजार मासिक किए जाने की मांग पर सरकार मौन है। यहां तक की कोश्यारी समिति की सिफारिश ईपीएफओ के ट्रस्टियों के केंद्रीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.