प्रयागराज, दिसम्बर 29 -- सिविल लाइंस स्थित शहर के फाइन-डाइनिंग डेस्टिनेशन फिका में सोमवार को संगीत से सजी एक खास शाम आयोजित की गई। उभरते सिंगर-सॉन्गराइटर सिद्धार्थ भार्गव (सिडबी) ने अपने एकॉस्टिक लाइव परफॉर्मेंस से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके ओरिजिनल गीतों ने जीवन, आत्मचिंतन और भावनाओं को सुरों में पिरोया। 'दोस्त' जैसे गीतों पर दर्शकों ने साथ गुनगुनाया। सिद्धार्थ ने दिवंगत गायक केके को श्रद्धांजलि दी तो माहौल भावुक हो गया। सेंट जोसेफ कॉलेज के पूर्व छात्र रहे सिद्धार्थ की अपने शहर में प्रस्तुति ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...