देवरिया, फरवरी 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। मशीन में फिंगर,आइरिस फेल होने वालों को ओटीपी से राशन मिलेगा। यह व्यवस्था वितरण शुरू होने से लेकर अंतिम तिथि तक लागू रहेगी। राशन कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर पर ही ओटीपी आयेगा। इससे फिंगर और आइरिस काम नहीं करने वालों को सहूलियत मिलेगी। अंत्योदय व पात्र गृहस्थी को हर महीने राशन दिया जाता है। इसमें अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो तथा पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 5 किलो राशन मिलता है। आपूर्ति विभाग द्वारा शासन के निर्देशानुसार हर महीने राशन वितरण करने को तिथि निर्धारित की जाती है। वितरण तिथि के दौरान ई पास मशीन पर अंगूठा लगाने पर कार्ड धारकों को राशन दिया जाता है। कार्ड धारकों को अंगूठा लगाने व इसके काम नहीं करने पर आइरिस के माध्यम से राशन वितरित किया जाता है। लेकिन कई बार फिंगर और आइरि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.