सिमडेगा, दिसम्बर 13 -- ठेठईटांगर। क्रिसमस पर्व को लेकर प्रखंड के जामपानी में स्थित चर्च भी सजने लगा है। फा रेने देवक ने 1957 ई में जामपानी चर्च की नींव रखी थी। जो सन 1969 ई में तैयार हुआ। चर्च में विशाल घण्टा घर बनाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार घंटा बजाने से उसकी आवाज पांच-छह किलोमीटर तक जाती है। जामपानी पल्ली में कुल 14 मंडली एवं 1400 परिवार है। फा रेने ने पल्ली में स्वास्थ्य के लिये डिस्पेंसरी और स्कूल की स्थापना कराई थी। वहीं बालिकाओं की शिक्षा के लिये सिस्टर मदर तेरेस के सहयोग से 1974 में यूसी कॉन्वेंट की स्थापना की गई। स्कूल की स्थापना होने से आसपास के हजारों छात्र-छात्राए शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। जामपानी के वर्तमान पल्ली पुरोहित गाब्रिएल डुंगडुंग ने बताया कि जामपानी पल्ली में अभी कुल चार विद्यालय में विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रह...