कोडरमा, जून 7 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर कोडरमा जिले में शुक्रवार की रात विशेष जागरुकता अभियान चलाया गया। उपायुक्त के निर्देश पर सदर अस्पताल के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजीत के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान कोडरमा और तिलैया क्षेत्र के विभिन्न फास्ट फूड स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, बर्तनों की सफाई, तथा ढेले की स्वच्छता के प्रति सजग किया गया। उन्हें दुकानों के पास ढ़क्कन युक्त कूड़ेदान रखने, हाथ धोने और पीने के लिए स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खाद्य जनित बीमारियों, खासकर फूड प्वाइजनिंग की संभावन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.