मुरादाबाद, फरवरी 2 -- जोड़ों की बीमारी रुमैटाइड आर्थराइटिस काफी बड़ी संख्या में लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। इसका सबसे ज्यादा असर हाथों की अंगुलियों पर पड़ रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि फास्ट फूड के तेजी से बढ़ते सेवन समेत खानपान से जुड़ी अनियमितता रुमैटाइड आर्थराइटिस का बड़ा कारण बन रही है। इस बीमारी में शरीर का प्रतिरोधी तंत्र गलती से जोड़ों पर ही हमला बोल देता है। सुबह सोकर उठने के बाद आधे घंटे तक हाथों की अंगुलियों में जबरदस्त अकड़न और पीड़ा महसूस होती है। :::चिकित्सकों की बात::: फास्ट फूड आदि का ज्यादा सेवन करने से शरीर में विषाक्त तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है। ये विषाक्त तत्व शरीर में वायु के संचार को रोकते हैं, जिससे आम वात की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। चिकित्सा विज्ञान में इसे ही रुमैटाइड आर्थराइटिस के तौर पर जाना जाता है।...