सिमडेगा, अगस्त 31 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। आरसेटी कार्यालय परिसर में शनिवार को फास्ट फुड का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर में 30 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। मौके पर आरसेटी के निदेशक शीत बसंत खलखो ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर उन्होंने बैंक से लोन लेकर समय से अदायगी करने की बात कहते हुए स्वरोजगार से जुडकर अपने परिवार का भरण पोषण करने की बात कही। मौके पर रुही डुंगडुंग, विनकस लकड़ा, दीपक बड़ाईक सहित आरसेटी के सभी कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.