शाहजहांपुर, फरवरी 20 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण में लखनऊ आवास बंधु की टेक्निकल टीम ने प्राधिकरण स्टाफ और पंजीकृत आर्किटेक्ट व इंजीनियरों को फास्टपास पोर्टल के संचालन संबंधी विशेष प्रशिक्षण दिया। यह पोर्टल 100 वर्गमीटर या उससे कम क्षेत्रफल वाले भूखंडों के मानचित्रों की स्वतः स्वीकृति के लिए विकसित किया गया है। प्रशिक्षण में नए पोर्टल पर मानचित्र आवेदन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने की विधि और कम समय में स्वीकृति सुनिश्चित करने के तकनीकी बिंदुओं पर जानकारी दी गई। साथ ही आम लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से सरल और त्वरित सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में अवर अभियंता रमेश चंद्र वर्मा, प्रदीप कुमार त्रिवेदी समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कई आर्किटेक्ट और इंजीनियर कार्यालय में उपस्थित रहे...