कानपुर, दिसम्बर 13 -- चकेरी। कोयला नगर में शुक्रवार देर रात चोरों ने ज्वैलरी शॉप का शटर तोड़कर चोरी का प्रयास किया। आरोपित फावड़ा लेकर आया था। लेकिन चोरी में असफल होने पर वापस लौट गया। शनिवार सुबह जब ज्वैलर शॉप पर पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। वहीं आरोपित दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। सेन पश्चिम पारा के गंगापुर कॉलोनी निवासी सर्वेश सोनी के अनुसार उनकी कोयला नगर में ओम ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बीते शुक्रवार की देर रात चोर फावड़ा लेकर आया और शटर तोड़ने का प्रयास करने लगा। आरोपित ने दुकान के बाहर लगे तीन सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिये। गनीमत रही कि शटर नहीं टूट सका। असफल होने पर चोर मौके से चला गया। शनिवार सुबह जब सर्वेश दुकान आये तो दुकान में रखा डीवीआर चेक करने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.