बागपत, जनवरी 8 -- बालैनी। सिंघावली अहीर बिजलीघर सहित चार बिजलीघरो से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांवों में हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने के चलते 15 घण्टे बिजली गायब रही। जिसके चलते किसानो को जहां पशुओं का चारा काटने में परेशानी का सामना करना पड़ा वही ग्रामीणों को पीने का पानी सहित अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुधवार की रात करीब 8 बजे 33 हजार की हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आ गया जिसके चलते सिंघावली अहीर, मुकारी, डौलचा और पुरा महादेव बिजलीघर से जुड़े अमीपुर बालैनी, बाखरपुर बालैनी, सिंघावली अहीर, हबीबपुर नंगला, डौलचा, सैडभर, नवादा, मुकारी, पुरा महादेव सहित करीब दो दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति बुधवार रात 8 बजे से बाधित हो गई। रातभर बिजली नही आने से किसानों को जहां पशुओं का चारा काटने में परेशानिया हुई वही लोगो को पीने का पानी और अन्य दिक्कतों का साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.