गाजीपुर, जून 27 -- गाजीपुर, संवाददाता। शहर में बिजली आपूर्ति के लिए करीब 25 किमी में अंडर ग्राउंड बिजली का केवल बिछाया गया है। इससे जगह-जगह प्वाइंट बना लोगों के घरों में बिजली जाती है। गर्मी में फाल्ट होने के बाद बिजली कमिर्यों के पसीने छूट जाते हैं। उसके बाद भी अंडर ग्राउंड केवल में फाल्ट नहीं मिलता है। इसका कारण की अभी तक बिजली विभाग के बाद फाल्ट लोकेटर मशीन नहीं है। मशीन जिले में उपल्बध नहीं होने के कारण वाराणसी से आने के बाद ही फाल्ट की मरम्मत संभव हो पाती है। गर्मी और उमस से लोग बेहाल है। इससे राहत पाने के लिए एसी, पंखा कूलर भी अब काम नहीं कर रहे है। बिजली तार और ट्रांसफार्मर पर इस समय ओवर लोड चल रहा है। कई फीटर पर लोड होने के कारण बार-बार फाल्ट जैसी समस्या हो रही है। ऐसे में शहर भर में बिछे अंडर ग्राउंड केबल लोगों की परेशानी और बढ़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.