बागपत, जनवरी 5 -- खेकड़ा। खेकड़ा क्षेत्र के बड़ागांव में लाइन में बने फाल्ट को दुरूस्त करते समय लाइनमैन को करंट लग गया, जिसके चलते वह खंभे से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों को जैसे ही पता चला, तो वे आक्रोशित हो उठे। उन्होंने बिजली घर पर पहुंचकर हंगामा किया। वहीं, लाइनमैन की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र के बड़ागांव के विद्युत उप स्टेशन की मशीनें दयनीय स्थिति में पहुंची हुई है। शटडाउन के बाद भी वे बिजली लाइनों में करंट प्रवाहित कर देती है। वहां के विद्युत उप स्टेशन पर डौला गांव का सोनू संविदा कर्मी लाइनमैन के पद पर तैनात था। सोमवार की शाम वह शटडाउन लेकर जैन मंदिर के पास बिजली लाइन के फाल्ट को ठीक करने के लिए पहुंचा। जैसे ही वह विद्युत खंभे पर चढ़कर फाल्ट को ठीक करने लगा, तभी उच्च क्षमता की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.