कन्नौज, जनवरी 3 -- समधन, संवाददाता। बिजली उपकेंद्र रामाश्रम अंतर्गत ग्राम नवादा में बिजली पोल पर चढ़ कर फाल्ट को ठीक करते समय एक संविदा ठेका बिजली कर्मी पोल से नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए ले जाया गया। शनिवार को विद्युत उपकेंद्र रामाश्रम पर तैनात संविदा लाइनमैन ग्राम पुराभोज निवासी विमलेश ग्राम नवादा स्थित मुन्नू की चकिया के निकट बिजली पोल पर चढ़कर बच केबल फॉल्ट को ठीक कर रहा था। मौके पर उसके अन्य साथी बिजली कर्मी पोल के पास मौजूद थे। अचानक वह पोल के नीचे गिर गया। काफी ऊंचाई से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी कर्मियों और ग्रामीणों ने आनन फानन घायल को उठाया। इसके बाद उसे इलाज के लिए ले गए। दुर्घटना की खबर पर घायल बिजली कर्मी के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.