कानपुर, फरवरी 19 -- जैनपुर विद्युत उपकेंद्र से गुरूवार को शट डाउन लेकर नलकूप लाइन का फाल्ट ठीक करने नैनपुर बैना के पास गया गया संविदा लाइन मैन काम करते समय अचानक बिजली आपूर्ति शुरू होने से करंट की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। इससे अफरा तफरी मच गई। उसके साथ मौजूद सहकर्मी जेई को सूचना देने के बाद उसको इलाज के लिए पीएचसी राजपुर ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसको मेडिकल कालेज अकबरपुर के लिए रेफर कर दिया। मूलरूप से डाढ़ापुर गांव का रहने वाला तीय वर्षीय नीरज उर्फ गुंजन पुत्र राम आसरे जैनपुर विद्युत सब स्टेशन में बतौर संविदा लाइन मैन कार्यरत था। इसके साथ ही मौजूदा समय में राजपुर कस्बे में निवास कर रहा था। गुरूवार को सुबह वह शट डाउन लेकर नलकूप लाइन का फाल्ट ठीक करने के लिए सहकर्मियों सूरज और प्रदीप के साथ नैनपुर बैना गया थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.