झांसी, फरवरी 11 -- फाल्गुन में झुलसाने लगा सूरजे, पारा 30 डिग्री सुस्त हुई सर्दीली हवाएं, रात ठंडक के तेवर हुए ढीले न्यूनतम ताप 13.4 डिग्री पर टिका, आज से और चढ़ेगा पारा फोटो नंबर 9 तीखी धूप के बीच कुछ इस तरह निकलते लोग। झांसी, संवाददाता फाल्गुन में मौसम लगातार तल्ख होता जा रहा है। बुधवार के सूरज के तेवर झुलसाते दिखे। अधिकतम पारा 30 डिग्री दर्ज किया गया। शाम होते ही सर्दीली हवाएं सुस्त पड़ी तो ठंडक के तेवर भी ढीले थे। लिहाजा, शहरी हल्के गर्म कपड़ों में दिखे। न्यूनतम ताप13.4 डिग्री पर टिका रहा। वहीं मौसम का पूर्वानुमान है कि गुरुवार से ताप और चढ़ने की संभावना है। मंगलवार की रात रानी की शहर झांसी में जाड़े की जकड़न कम रही। इसका असर बुधवार सुबह देखने को मिला। मॉर्निंग वॉक पर लोगों की संख्या अधिक थी। बुधवार 6.54 बजे सूर्योदय हुआ। आहिस्ता-आहिस्ता सू...