आगरा, मार्च 9 -- फाल्गुन महोत्सव में इत्र और गुलाल की वर्षा संग भक्तिभाव के साथ श्याम बाबा का डोला निकाला जाएगा। श्रीश्याम भक्तमण्डल समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय फाल्गुन महोत्सव 17 व 19 मार्च को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आयोजन समिति के सदस्यों ने रविवार को प्रेम वाटिका अवधपुरी में आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में दी। समिति के अध्यक्ष ब्रजराज सिकरवार व सचिव दीपक गोयल ने बताया कि श्री श्याम भक्तमंडल समिति की ओर से हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी चतुर्थ श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके तहत 17 मार्च को भव्य बाबा श्याम की निशान यात्रा दोपहर दो बजे निकाली जाएगी। जिसमें सैकड़ों भक्त हाथों में बाबा के पवित्र निसान लेकर शामिल होंगे। बाबा के भव्य डोले के साथ निसान यात्रा शंकरगड़ की पुलिया से शुरू होकर राम नगर पुलिया, कोठी मीना बाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.