रामपुर, मार्च 16 -- नगर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के दिन फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। शुक्रवार की शाम सात बजे श्री सनातन रामलीला परिषद के मंच फाल्गुन महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान केके तिवारी, बरेली से आए ब्रजेश प्रजापति, मुरादाबाद से आई सनी चड्ढा और पूजा ठाकुर आदि कलाकारों द्वारा सुंदर-सुंदर भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा शंकर भगवान, गणेश भगवान, राधा-कृष्ण सहित आदि देवी देवताओं की झांकियां प्रस्तुत की गई। वहीं, कार्यक्रम स्थल पर मुख्य आकर्षण का केंद्र फूलों की होली रही। इससे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और पालिकाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.