मेरठ, मार्च 8 -- मेरठ। बागपत रोड स्थित छोटा खाटू श्याम मंदिर में मनाए जा रहे फाल्गुन महोत्सव में शुक्रवार को फूलों की होली खेली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने डांडिया के साथ-साथ बरसाने की तर्ज पर मंदिर में लट्ठमार होली खेली। मंदिर में विधि विधान से पूजन के बाद महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पूजन में संदीप पाराशर और विनीता यजमान रहे। जितेंद्र शर्मा ने गणेश वंदना कर भजन संध्या का शुभारंभ किया। नीरज ने 'लाख चाहे मगर बात बनती नहीं क्या करूं, नाव अटके मेरी पर लगती नहीं क्या करूं भजन का गुणगान कर महोत्सव में मौजूद श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजन गायक आयुष कंसल, प्रिया श्रीवास्तव, अंकुश उपाध्याय ने भी बाबा के भजन सुनाए। प्रभात शर्मा, दीपक गोयल, आदित्य शर्मा अम्मू, मोनू पंडित, प्रशांत वर्मा, दीपांशु उपाध्याय, वंसज, अभि सिंघल आदि का सहयोग रहा। वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.