चाईबासा, फरवरी 14 -- चाईबासा,संवाददाता। गुरुद्वारा नानक दरबार में फाल्गुन के महीने की संगरांद का आयोजन सुबह 9 बजे किया गया। गुरुद्वारा में बलबीर कौर के द्वारा बारह माह का पाठ, फाल्गुन के महीने का श्लोक एवं महीना सुनाया गया। इसके साथ समुह साध संगत की सेहत, सुख-शांति एवं चड़दी कला के लिए अरदास की गई। वहीं, चाईबासा नगर निकाय चुनाव के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश खिरवाल ने भी गुरुद्वारा नानक दरबार में आकर मत्था टेका एवं बलबीर कौर से नगर निकाय चुनाव में अपनी सफलता के लिए अरदास करवाई। श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर ने अपने संबोधन में कहा कि समूह साध संगत के लिए वाहेगुरु जी के आगे अरदास है कि सभी का फाल्गुन का महीना सुख शान्ति एवं अच्छे स्वास्थ्य के साथ व्यतीत हो। इस दौरान श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर,सचिव जसपाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.