अमरोहा, फरवरी 13 -- गजरौला, संवाददाता। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे पर वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। सभी वाहनों को शहर के खाद गुर्जर से होते हुए अमरोहा-मंडी धनौरा मार्ग की तरफ भेजा जा रहा है। वहीं दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक वन-वे कर दिया गया है। भारी वाहनों पर रोक लगाने के साथ ही हल्के वाहनों को भी ट्रैफिक वन-वे कर निकाला जा रहा है। गुरुवार शाम बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई। जिसके चलते पुलिस ने रूट डायवर्जन कर दिया। शहर के इंदिरा चौक से सभी वाहनों को डायवर्ट कर खाद गुर्जर चौराहा से अमरोहा-मंडी धनौरा मार्ग पर भेजा जा रहा है। वहीं स्टेट हाईवे की चौकसी भी बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारी गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। पुलिस की 24 घंटे की ड्यूटी लगा दी गई है। वही...