महोबा, फरवरी 17 -- महोबा, संवाददाता। फाल्गुन अमावस्या पर ब्रह्म मुहूर्त में बुंदेलों ने आध्यात्मिक आस्था के केन्द्र गोरखगिरि पर्वत की पांच किलोमीटर लंबी परिक्रमा लगाई ,एवं मार्ग में आने वाले हजारों वर्ष पुराने सभी मंदिरों में मत्था टेंक कर बुंदेलखंड की खुशहाली व तरक्की के लिए प्रार्थना की। परिक्रमा ऐतिहासिक शिवतांडव मंदिर से प्रारंभ हुई जिसके अधूरे निर्माण कार्य पर श्रद्धालुओं ने नाराजगी जताई एवं शीघ्र पूरा कराने की मांग उठाई। परिक्रमा की अगुवाई कर रहे बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर बुंदेलखंडी ने बताया कि प्रभु श्री राम व गुरू गोरखनाथ से गहरा संबंध होने की वजह से पूरे क्षेत्र में गोरखगिरि पर्वत पर लोगों की श्रद्धा चित्रकूट के कामदगिरि पर्वत की तरह है। मान्यता है कि यहां 84 सिद्ध संतों का वास है। हर अमावस्या व पूर्णिमा को गोरखगिरि की पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.