बाराबंकी, जनवरी 14 -- रामनगर। लोधेश्वर महादेवा में पांच फरवरी से शिवरात्रि पर्व तक होने वाले फाल्गुनी मेले में होने वाली व्यवस्थाओं के लिए एसडीएम के साथ प्रशासनिक अमले ने स्थलीय निरीक्षण कर समस्याएं देखीं। बुधवार को एसडीएम गुंजिता अग्रवाल के साथ सीओ गरिमा पंत, तहसीलदार विपुल कुमार सिंह, नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी तथा कोतवाल अनिल कुमार पांडेय आदि महादेवा पहुंचे तथा मंदिर के साथ साथ परिसर का भ्रमण कर समस्याएं देखीं। अधिकारियों ने मेला स्थल पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सड़क एवं नाली मरम्मत, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था से जुड़े बिंदुओं का जायजा लिया। इस दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर कराए जाने वाले कार्यों को शीघ्र शुरू कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के ...