बाराबंकी, जनवरी 27 -- रामनगर। महादेवा के आगामी फाल्गुनी मेले की तैयारियों को लेकर जहां ग्राम पंचायत सक्रिय हैं, वहीं अन्य संबंधित विभाग अभी निष्क्रिय बने हुए है। पांच फरवरी से मेला शुरू होगा। जिला पंचायत द्वारा तालाब के पश्चिम स्थित रैन बसेरा की मरम्मत, रंगाई पुताई डीएम के निर्देश पर भी अभी शुरू नहीं हुई है। पर्यटन विभाग द्वारा प्रवेश रस्ते के किनारे गड्ढे खुदवाए गए थे। सुरक्षा की दृष्टि से किनारे किनारे टीन लगनी है वो भी कार्य शुरू नहीं हुआ है। ग्राम प्रधान राजन तिवारी द्वारा खुली नालियों में पत्थर रखवाने व टूटी नाली मरमत का कार्य कराया जा रहा है। पंचायत घर के बगल बने पुराने रैन बसेरा की फर्श सही कराकर रंगाई पुताई हो रही व इधर ही बने शौचालयो को रंगाई पुताई कर सही किया गया और समरसेबल से इन तीनों शौचालयों की पानी सप्लाई चालू करा दी गई है। ...