गुमला, नवम्बर 13 -- गुमला/चैनपुर हिटी । चैनपुर अंचल कार्यालय से जुड़ी आठ एकड़ जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का मामला अब पूरे जिले में सुर्खियों में है। भू-माफियाओं ने आदिवासी समुदाय के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन की रजिस्ट्री करा ली थी। इस सनसनीखेज खुलासे ने प्रशासन को झकझोर दिया है। मामले की जानकारी मिलते ही विधायक भूषण तिर्की ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि चैनपुर क्षेत्र में भू-माफियाओं का आतंक चरम पर है और वे भोले-भाले आदिवासियों की पुश्तैनी जमीनें हड़पने में लगे हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि माफिया अंचल कार्यालय में सक्रिय रहते हैं और वहीं से अपने अवैध कार्यों को अंजाम देते हैं। विधायक ने डीसी प्रेरणा दीक्षित से मिल कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को रजिस्ट्री कार्यालय में इस फर्जीवाड़े को लेकर बड़ा हंगामा ...