मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- चौकीदार की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। वहीं पुलिस के पास घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। जिसमे वह स्वीमिंग पूल के पास बैठा हुआ है और अचानक ही स्वीमिंग पूल में गिर गया। शुक्रवार को महावीर चौक पर स्थित विहान मोटर के मालिक के घर में चौकीदार रामकृष्ण निवासी अमित विहार कूकडा का शव स्वीमिंग पूल में पडा मिला था। मौके पर पहंुची पुलिस ने जांच पडताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। चौकीदार के सिर में चोट के निशान थे। थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौकीदार की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हुई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। जिसमे चौकीदार स्वीमिंग पूल के पास बैठा हुआ है। अचानक ही स्वीमिंग पूल में गिर गया। जिस...