मिर्जापुर, फरवरी 20 -- मिर्जापुर, संवाददाता। मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक महेंद्र कुमार ने एमए प्रथम वर्ष के प्राचीन इतिहास के तृतीय प्रश्नपत्र में चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पूछे जाने के मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होने शुक्रवार को प्रश्न पत्र बनाने वाले विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। कहा है कि एक सप्ताह के अंदर इस मामले में स्पष्टीकरण सौंपा जाए। जिससे रिपोर्ट कुलपति को सौंपा जा सके। मां विंध्यवासिनी विश्व विद्यालय की एमए प्राचीन इतिहास के प्रथम सेमेस्टर के तृतीय प्रश्नपत्र प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व की सेमेस्टर परीक्षा में चंद्रगुप्त मौर्य की जाति के संबंध में छात्रों से प्रश्न पूछा गया था। विश्वविद्यालय के प्रश्न पत्र बनाने वाले प्रोफेसरों ने प्रश्नपत्र के तीन ...