चंदौली, फरवरी 9 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धीना रेलवे स्टेशन के समीप बीते शनिवार की दोपहर तीन बजे पति से अनबन के बाद एक महिला अपनी छह वर्षीय बालिका के साथ पति के सामने ही ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। इसकी जानकारी होने पर बीते रविवार की देर रात थाने पहुंचे ससुर ने अपने दामाद पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन करने में जुटी है। धीना थाना क्षेत्र के बैरी खुर्द गांव निवासी सुक्खू की शादी बीते 9 साल पहले गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के मिरचा गांव निवासी मिट्ठू लाल की बेटी ज्योति से हुई थी। इनसे छह साल की बेटी डाली और तीन साल का पुत्र है। सुक्खू मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है, लेकिन शराब की लत से परिवार में आएदिन कलह बना रहता था। यही कारण है पति-पत्नी में कई बार मारपीट की नौबत आ जाती थी। इस क्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.