मुजफ्फर नगर, मई 14 -- सीएचसी चरथावल की पूर्व संविदा नर्स रूबीना बेगम ने पूर्व सीएमओ डा. महावीर सिंह फौजदार और एनएचएम के लेखाकार देवेंद्र शर्मा के खिलाफ मेरठ की एंटी क्रप्शन कोर्ट में शिकायत करते हुए वाद दायर किया है। दोनों पर संविदा बहाल करने के लिए रिश्वत का आरोप लगा है। मामले की सुनवाई 23 मई को होगी। वर्ष 2022 में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में रूबीना को एक महिला से पैसे लेते हुए दिखाई दी गई थी। रूबीना का कहना है कि यह पैसा टीवी खरीदने के थे। एसीएमओ ने इस मामले की जांच की थी, जिसमें रूपये दे रही महिला का कोई मरीज भी अस्पताल में भर्ती नहीं मिला था। फिर भी वीडियो के आधार पर रूबीना की संविदा समाप्त कर दी गई थी। मेरठ की एंटी क्रप्शन कोर्ट में रूबीना ने वाद दायर किया है। इसमें बताया गया कि तत्कालीन सीएमओ एवं वर्तमान में जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.