मुजफ्फर नगर, फरवरी 24 -- मोरना । गांव मोरना में सोमवार को रोकटोक करने पर किसान रामप्रसाद की हत्या उसकी दो पुत्रियों द्वारा कर दी गयी। घटना से गांव साहित क्षेत्र मे हड़कंप मच गया था । पुलिस ने कुछ ही घंटे के बाद घटना का चौकाने वाला खुलासा किया था। इस मामले में मृतक की दो बेटियों में से मुख्यारोपी कोमल को जेल भेज दिया गया है जबकि दूसरी नाबालिग बेटी को अभिरक्षा गृह में भेजा गया है। इस मामले में वहीं मृतक किसान की पत्नी व बेटे ने दोनों बेटियों को कड़ी सजा की मांग न्यायलय से की है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में जानसठ मार्ग स्थित गुरु रविदास मंदिर के पीछे 55 वर्षीय रामप्रसाद असोजवाल पुत्र घसीटू पुश्तैनी 32 बीघा भूमि पर खेती करता था। गत रविवार को रामप्रसाद रोजाना की तरह घर की गैलरी में खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली के पास चारपाई पर सो रहा था। पुत्र अ...