चंदौली, अगस्त 12 -- बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। बबुरी के खुरुहुजा सिंकदरपुर गांव स्थित चंद्रप्रभा नदी में बीते रविवार को 12 वर्षीय किशोर ऋषि पांडेय तेज धारा में बह गया था। शाम को पहुंचे गोताखारों की टीम के अथक प्रयास के बाद शव को 24 घंटे बाद सोमवार की सुबह 9 बजे बरामद की। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सिकंदपुर खुरुहुजा गांव निवासी सुनील पांडेय का इकलौता पुत्र ऋषि पांडेय कक्षा सात का छात्र था। वह गांव के समीप ही चंद्रप्रभा नदी में बीते रविवार की सुबह 11 बजे अपने दोस्तों के साथ स्नान कर रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने पर गहरे पानी में चला गया। इस दौरान एक किशोर उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वही पुलिस फायर ब्रिगेड के जवान और ग्रामीणों की मदद से किशोर की काफी खोजबीन कराई। लखनऊ से दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.