चंदौली, अगस्त 28 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। कंदवा के कम्हरिया गांव में मंगलवार की शाम गोबर रखने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद हुआ था। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के 74 वर्षीय वृद्ध और एक युवक को गोली मार दी थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। बुधवार को पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में दबिश देती रही लेकिन आरोपियों का पता नहीं चल सका है। विवाद के बाद दोनों घायलों का जिला अस्पताल मे इलाज चल रहा है। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद सहित सात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कम्हरिया गांव में मनोज सिंह के घर के पीछे बीनू सिंह का खेत है। जिसमें वह गोबर रखते हैं। उधर ही मनोज सिंह के मकान का दरवाजा है। गोबर की दुर्गंध को लेकर दोनों पक्ष में तनाव चल रहा था। मंगलवार को गोबर रखने को लेकर दोनों पक्षों में लाठी डंडे से जमकर मारपीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.