चंदौली, फरवरी 4 -- नियमताबाद,हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेडवा में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल ट्रेलर चालक 30 वर्षीय राशिद की बुधवार की शाम वाराणसी ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बीते मंगलवार को नेशनल हाईवे पर पचफेड़वा के पास एक चलते डंपर में पीछे से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में राजस्थान निवासी ट्रेलर चालक राशिद को गंभीर चोटें आई थीं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। अलीनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल चालक को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। राशिद की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.