चंदौली, फरवरी 1 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में लगे कुंभ में पति के साथ स्नान करने गई भभौरा गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्धा राजमती देवी भगदड़ के बाद से लापता हो गयी थी। तीन दिन बाद शुक्रवार को राजमती सवारी वाहन से चकिया होते हुए अपने घर भभौरा पहुंची। तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली। राजमती के घर पहुंचने पर परिजनों में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया। भभौरा गांव निवासी भगवान दास प्रजापति अपनी पत्नी राजमती देवी और गांव के साथी राजेंद्र के साथ मौनी अमावस्या के पर्व पर कुंभ में स्नान करने गए थे। कुंभ में मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ में राजमती का साथ उनके पति से छूट गया था। पति भगवान दास और राजेंद्र ने उन्हें खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पाया था। मामले की जानकारी होते ही राजमती के पुत्र एडवोकेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.