आगरा, मार्च 24 -- सहावर थाना क्षेत्र में आढ़ती से लूटपाट करने वाले लुटेरों से बीती रात एसओजी, सर्विलांस, पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक लुटेरा घायल हो गया। जबकि अंधेरे का लाभ लेकर दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से व्यापारी का लूटा हुआ बैग, नकदी, तमंचा, पांच कारतूस बरामद किए। एसपी व अन्य अधिकारियों ने भी घटना स्थल का मौका मुआयना किया है। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि गत रविवार को दाऊ वार्ष्णेय पुत्र प्रमोद वार्ष्णेय निवासी मौहल्ला कटरा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि गंज-सहावर रोड पर उनकी आढ़त की दुकान है। वह दुकान खोल रहे थे, तभी लुटेरे उनका बैग लूटकर तमंचे से फायर करते हुए भाग गए। एसपी ने थाना सहावर पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम का गठन कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.