आगरा, जनवरी 12 -- हजारा नहर में तीन दिन पूर्व डूबे युवक की तीसरे दिन रविवार को पीएसी फ्लड यूनिट एवं स्थानीय पुलिस नहर में स्टमर के माध्यम से कई किलोमीटर तक तलाश की, लेकिन अभी तक पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है। इधर परिजनों का रो-रोक बुरा हाल है। जिला एटा के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट नगला निवासी कासिम का पुत्र कबीर (17) गुरुवार नहर में छलांग लगा दी थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश के लिए फ्लड यूनिट को लगाया, लेकिन युवक की तलाश नहीं हो सकी। लापता किशोर के पिता कासिम ने बताया कि सुबह 11:00 बजे उनका बेटा बैंडबाजे की दुकान खोलने दुकान पर गया था। दुकान को खोलने के बाद वह लापता हो गया। उसके बाद नहीं पता किसके साथ कहां चला गया। किसी ने हजारा नहर की जानकारी दी यहां पुलिस को सूचना दी। बेटे के लापता होने से परिजनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.