फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 23 -- फर्रुखाबाद। विशेष अभियान दिवस पर फार्म 7 को लेकर एक बार फिर हंगामा हो गया। कांशीराम कालोनी के कई बूथों पर भरे हुये ढाई सैकड़ा से अधिक फार्म सपाईयों को मिले। इस पर सपाई विचलित हुये और सूचना जिलाध्यक्ष को दी गयी। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव अपनी टीम के साथ कांशीराम कालोनी पहुंचे जहां पर उन्होंने बताया कि बूथ संख्या 83, 85, 86 और 87 पर 250 से अधिक भरे हुये फार्म पकड़े गये हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिन लोगों ने यह फार्म नाम कटवाने के दिये हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने कहा कि आवेदनकर्ता के घर पर जाकर संपर्क किया गया तो उन लोगों ने फार्म जमा करने से इन्कार किया। फर्जी हस्ताक्षर करके फार्म जमा किए गए हैं। इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...