फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 14 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एक बार फिर हंगामा कर दिया। फार्म 7 भरकर लोगों के वोट कटाये जाने के चल रहे कुचक्र को पकड़ लिया। सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव जानकारी पर बूथ पर पहुंचे और इस पर कड़ी आपत्ति जतायी। निर्वाचन अधिकारियों को भी पूरी जानकारी दी गयी है। सदर विधानसभा के नवाब दिलावर जंग बूथ संख्या 276 पर 66 , बूथ संख्या 277 पर 130, बजरिया बड़ा खेल बूथ संख्या 278 पर 14 फार्म भरकर दिये जाने की सूचना जिला महासचिव इलियास मंसूरी को मिली। इसके बाद जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गये। सपा नेताओं ने कहा कि नाम काटने के लिए फार्म 7 भरे गये हैं। यह फार्म भरकर सुपरवाइजर और लेखपाल को दिये गये हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लगातार इसकी शिकायत जिम्म...