बिजनौर, फरवरी 7 -- डीएम जसजीत कौर ने कहा कि जिला प्रशासन एसआईआर की संपूर्ण प्रक्रिया को पूर्ण रूप से पारदर्शी, निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही चेताया भी कि अफवाह फैलाने व सरकारी कार्मिकों के साथ दुव्र्यवहार करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम जसजीत कौर ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि फार्म-7 के माध्यम से मतदाताओं के नाम हटाए जाने के संबंध में कुछ असामाजिक तत्व संदेह पैदा करने में जुटे हैं। ऐसे लोग अफवाह फैलाने के साथ ही ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ तथा एसआईआर कार्य में लगे सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ दुर्व्यव्हार करने से भी नहीं चूक रहे। ऐसे लोगों का प्रशासन गंभीरता से संज्ञान लेगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने फॉर्म-7 के माध्यम से मतदाताओं के नाम हटाए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.