लखनऊ, फरवरी 16 -- - अज्ञात लोगों की ओर से फार्म-7 भरवाकर किया जा रहा खेल लखनऊ, विशेष संवाददाता सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एसआईआर के मुद्दे पर भाजपा को घेरने के साथ ही निर्वाचन आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाया है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा फर्जी हस्ताक्षर के जरिए फार्म-7 भरवाकर पीडीए के वोट कटवा रही है। भाजपा की सीक्रेट बैठक में यह तय हुआ था कि लोकसभा में जहां सपा जीती है, वहां वोट कटवाए जाएंगे। कहा कि मंगलवार को सपा विधायकों का प्रतिनिधि मंडल इसे लेकर निर्वाचन आयोग को ज्ञापन सौपेंगे और सदन में भी मुद्दे को उठाएंगे। सपा मुख्यालय में अखिलेश ने सोमवार को कहा कि सपा के बीएलए तक के नाम कटवाए गए हैं। औरैया के विधुना विधानसभा क्षेत्र में नंदलाल जो पढ़े-लिखे नहीं हैं और अंगूठा लगाते हैं, फार्म सात पर फर्जी हस्ताक्षर कर उनका वोट कटवा दिया गया। व...