बुलंदशहर, जनवरी 21 -- बुलंदशहर। प्रदेश के वन,पर्यावरण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने कहा कि मतदाता गहन संरक्षण अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अभियान है। पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक है। सभी कार्यकर्ता निष्ठा, समर्पण और संगठनात्मक अनुशासन के साथ अभियान में जुटें और फार्म-6 भरवाने के कार्य को प्राथमिकता दें। बुधवार को प्रभारी मंत्री डा.अरुण सक्सेना भारतीय जनता पार्टी के गंगानगर स्थित जिला कार्यालय पर एसआईआर को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे घर-घर संपर्क कर अभियान को गति दें और निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें। अध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.