फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 28 -- फर्रुखाबाद। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत भरे जाने वाले फार्म 6 के साथ घोषणा पत्र और फोन नंबर का अंकित किया जाना अनिवार्य है। फार्म 6 में नवीनतम फोटो चस्पा किया जाना आवश्यक किया है। आयु के प्रमाण के लिए जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, हाईस्कूल, इंटर प्रमाण पत्र में कोई एक दस्तावेज दिया जा सकता है। इनमें यदि कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं है तो ऐसे मामलों में 18 से 21 आयु वर्ग के आवेदकों को अपने माता-पिता के हस्ताक्षर से शपथ पत्र के साथ बीएलओ और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष देना होगा। यदि माता पिता भी जीवित न हों तो प्रधान, नगर निकाय के सदस्य की ओर से प्रदत्त आयु प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। यदि आवेदक की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक है तो वह स्वयं बीएलओ या निर्वाचक रजिस्ट्री...