नोएडा, दिसम्बर 19 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक फार्म हाउस से घोड़ा चोरी होने की घटना सामने आई है। पीड़ित मालिक का आरोप है कि तीन आरोपी टेंपो में घोड़ा चढ़ाकर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मूलरूप से रामपुर के रहने वाले तनवीर हसन सफीपुर गांव में घोड़ा फार्म चलाते हैं। 28 अक्तूबर की रात उनके फार्म हाउस से एक घोड़ा चोरी हो गया। अगले दिन सुबह करीब आठ बजे फार्म हाउस पहुंचने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। काफी तलाश के बाद भी घोड़ा नहीं मिला। सहायक रजाक ने उन्हें बताया कि घटना से तीन दिन पहले आदिल खान, रज्जाक और सबीह सिद्दीकि फार्म हाउस पहुंचे थे। इसके बाद तीनों एक टेंपो में घोड़ा चोरी करके ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.