बाराबंकी, मार्च 27 -- रामनगर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के जुरौड़ा गांव के बाहर एक फार्म हॉउस पर बदमाशों ने बुधवार की रात को धावा बोला। फार्म मालिक व उनके नौकर की पिटाई कर एक कार, जेवर व तीन लाख की नगदी लूट ले गए। सूचना पर एसपी, एसओजी टीम व डॉग स्क्वायड मौके पर पंहुचे और जांच पड़ताल की। दोनों घायलों को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। रामनगर सूरतगंज मार्ग पर जुरौड़ा गाँव है। गांव के बाहर दिल्ली निवासी आशीष वर्मा (40) करीब तीस बीघा जमीन बीस साल के लिए किराए पर एग्रीमेंट कराकर पशुपालन व मुर्गी पालन करते थे। वही दो कमरे व आगे टिन रखकर रहते भी थे। बुधवार की रात करीब दो बजे अज्ञात बदमाश उनके फार्म हॉउस में घुसे और बाहर लेटे नौकर अजय (30) निवासी बिहार को डंडों से मारने लगे। जिससे उसका सिर फट गया। यही नही बदमाश कमरा खुलवाकर अंदर भी घुसे और म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.