हरिद्वार, जनवरी 13 -- सिडकुल थाना पुलिस ने इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित एक फार्म से मशीनरी की चोरी का खुलासा किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी से लगभग 15 लाख रुपये मूल्य की मशीनरी और ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद की गई। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि सात जनवरी को राहुल चौहान निवासी शिव विहार कॉलोनी बहादराबाद ने पुलिस को बताया कि उनके फार्म से मशीनरी चोरी हो गई। इस आधार पर मामला दर्ज कर विवेचना एसआई शैलेंद्र ममगाईं को सौंपी गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आईटीसी पुल के पास से नीरज पुत्र दिनेश सिंह निवासी हल्दुआमाफी बिजनौर को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में सिडकुल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, एसएसआई देवेंद्र तोमर, एसआई शैलेंद्र ममगाईं भी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...