बदायूं, फरवरी 6 -- बदायूं। सपा सांसद आदित्य यादव ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। सांसद ने पत्र के माध्यम से फार्म सात के कथित दुरुपयोग की शिकायत करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर विधिक कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार को सांसद आदित्य यादव ने पत्र में उल्लेख किया है कि उनके संसदीय क्षेत्र/जनपद बदायूं की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से लगातार यह शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। कहा, कुछ राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों द्वारा फार्म-सात का दुरुपयोग करते हुए हजारों मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली से हटाने के लिए आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं। संबंधित फार्म न तो स्वयं मतदाताओं द्वारा भरे गए हैं और न ही उनके किसी परिजन द्वारा। पत्र के अनुसार यह कथित गतिविध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.