बाराबंकी, जनवरी 27 -- - तमंचा दिखाकर बदमाशों ने सभी कर्मचारियों के हाथ बांधे मुंह में ठूंसा कपड़ा, की पिटाई - मौके पर पहुंचे एक ग्रामीण ने खोले हाथ, मुकदमा दर्ज, बदमाशों की तलाश जारी बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव के पास स्थित मछली फार्म पर रविवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोला। अलाव सेक रहे फार्म के पांच कर्मचारियों को तमंचे के बल पर बदमाशों ने बंधक बनाया। हाथ बांधकर उनकी पिटाई की। इसके बाद 4 लाख 80 हजार रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया। भोर में फार्म पर पहुंचे एक ग्रामीण ने कर्मचारियों को बंधन मुक्त किया और पुलिस को सूचना दी। वारदात की जानकारी होते ही मौके स्वाट सर्विलांस टीम के प्रभारी के साथ-साथ जहांगीराबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल की जांच की। इस मामले में पुलिस में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.