गढ़वा, दिसम्बर 24 -- गढ़वा। बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के फार्मेसी संकाय के विद्यार्थियों ने दो दिवसीय नेशनल सेमिनार में भाग लिया। सेमिनार सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज औरंगाबाद में आयोजित किया गया था। उक्त सेमिनार में फार्मेसी संकाय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ मनीष दुबे भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किए गए थे। फार्मेसी संकाय की छात्रा कामना गुप्ता और कोमल गुप्ता ने ऑनलाइन प्रजेंटेशन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह और कुलपति प्रोफेसर डॉ एमके सिंह ने कामना और कोमल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...