नैनीताल, फरवरी 22 -- नैनीताल। कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. दिवान सिंह रावत ने शनिवार को भीमताल स्थित फार्मेसी विभाग में नवनिर्मित प्रयोगशाला का लोकार्पण किया। उन्होंने एम फार्मा के विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और नवीन तकनीकों पर व्याख्यान दिया। फार्मेसी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. अनीता सिंह ने बताया कि बी फार्मा पाठ्यक्रम में 30 सीटों की वृद्धि के बाद अतिरिक्त प्रयोगशाला की आवश्यकता महसूस की गई, जिसके चलते यह प्रयोगशाला निर्मित की गई है। यहां परिसर निदेशक प्रो. एलके सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. वीना पांडे, विभागाध्यक्ष प्रबंध अध्ययन प्रो. अमित जोशी, विभागाध्यक्ष जैव प्रौद्योगिकी प्रो. तपन नैलवाल, डीन एक्सटर्नल अफेयर्स प्रो. अर्चना नेगी साह, डॉ. महेंद्र राणा, छात्रावास अधीक्षक डॉ. तीरथ कुमार, कुलानुशासक डॉ. रिशेंद्र कुमार आदि रहे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.