मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी में सोमवार को फार्मेसी कौंसिल की दो सदस्यीय टीम ने फार्मेसी विभाग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम के साथ फार्मेसी के अध्यक्ष प्रो. संजय कुमार, एमआईटी के रजिस्ट्रार प्रो. रजनीश कुमार, सहायक रजिस्ट्रार डॉ. मनोज कुमार, समन्वयक डॉ. राजेश्वर राज और पल्लव कुमार मौजूद थे। टीम ने एक-एक कर सभी कक्षाओं और लैब का निरीक्षण किया। टीम ने एमआईटी में फार्मेसी विभाग के आगे की मान्यता के लिए यह निरीक्षण किया है। टीम ने पूछा कि फार्मेसी विभाग में कितने शिक्षक हैं। इसपर बताया गया कि विभाग में स्थायी शिक्षक नहीं हैं। 13 अतिथि शिक्षक काम कर रहे हैं। टीम ने लैब के उपकरणों की जानकारी मांगी तो बताया गया कि लैब में कुछ उपकरणों की जरूरत है। टीम ने कमरों के बारे में पूछा तो बताया गया कि कमरों की जरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.