गोरखपुर, जनवरी 27 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद कैंपियरगंज क्षेत्र के ग्राम सभा पोवा टोला बनकटवा निवासी वंश गोपाल शाही ने पीपीगंज पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार वह एक डिग्री कॉलेज के संरक्षक हैं। कॉलेज में फार्मेसी की मान्यता दिलाने के नाम पर पीपीगंज नगर निवासी एक युवक ने उनसे करीब तीन लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने बताया कि पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 निवासी अमित कुमार जायसवाल ने उनसे संपर्क कर फॉर्मेसी की मान्यता दिलाने का भरोसा दिलाया और इसी बहाने अपने खाते में रुपये जमा करा लिए। बाद में न तो मान्यता दिलाई गई और न ही रुपये वापस किए गए। पीड़ित की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने आरोपी अमित कुमार जायसवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...